Better News: विश्व भर में कोरोना अपने पैर पसारता जा रहा है। वही भारत में कोरोना वाइरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की रही है । भारत में कोरोना वाइरस ( Covid-19 ) के मामलों की संख्या डेढ़ लाख ( 1.5 Lakhs ) तक पहुँच चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 5 दिनो में प्राप्त मामलों की संख्या:
- 25-26 मई: 6535 केस
- 24-25 मई: 6977 केस
- 23-24 मई: 6767 केस
- 22-23 मई: 6654 केस
- 21-22 मई: 6088 केस
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से जुड़ा कुछ भी सर्च करने पर Google आपको इस बीमारी के ताजा आंकड़े दिखाएगा। ग्लोबल लेवल पर Covid-19 मामलों की अपडेट्स Worldometer नाम की वेबसाइट से ली जा रही हैं।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
Worldometer के मुताबिक, भारत COVID-19 के कुल कन्फर्म केस के मामले में ईरान को पीछे छोड़कर दुनिया में 10वें नंबर पर आ गया है।
भारतीय समय के हिसाब से, रात 9:30 बजे तक Worldometer पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, ईरान में नोवेल कोरोना वायरस के 1,39,511 कन्फर्म केस सामने आ चुके हैं और इस वायरस के चलते 7,508 लोगों की मौत हो चुकी है। वही भारत में, कोरोना वाइरस से संक्रमित मामलों की संख्या 1,50,313 पर पहुँच चुकी है।

दुनिया में सबसे ज्यादा कन्फर्म केस अमेरिका में सामने आए हैं, जहां इसका आंकड़ा 17,11,008 हो गया है।
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।