क्षेत्र में सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश और तेज ठंडी हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जलभराव के कारण जर्जर सड़कों पर हालात और बिगड़ गए, जिससे लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित रहीं।
दोपहर बाद घने बादल छाने और मूसलाधार बारिश से अंधेरा छा गया। कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलाकर चलना पड़ा और कई जगह ट्रैफिक धीमा रहा।
ठंडी हवाओं से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, जबकि बाजारों में भीड़ कम रही।
किसानों के लिए बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन तापमान में और गिरावट की आशंका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के अस्थिर बने रहने की संभावना जताई है।




