नई दिल्ली (Better News): देश में कोरोना वायरस और टीकाकरण की स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए नीति आयोग के सदस्य डा. वीके पॉल ने कहा कि भारत में कोविड वैक्सीन की लगभग 18 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिका में यह संख्या लगभग 26 करोड़ है। इस तरह भारत इसमें तीसरे स्थान पर है। इसके बाद आपूर्ति भी आगे बढ़ेगी। इसका उत्पादन जुलाई में शुरू होगा और अनुमान है कि उस अवधि में 15.6 करोड़ खुराक का निर्माण किया जाएगा।

डा. पॉल ने कहा कि भारत में स्पुतनिक v (Sputnik V) वैक्सीन आ गई है। अगले हफ्ते से स्पुतनिक वैक्सीन की बिक्री भारत में शुरू हो जाएगी। हमें उम्मीद है कि वहां (रूस) से सीमित आपूर्ति की बिक्री अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि 2 बिलियन डोज भारत में अगले पांच महीनों में उपलब्ध होगी। देसी और विदेशी वैक्सीन दोनों भारत में लगने लगेगी। स्पुतनिक अक्टूबर तक भारत में ही उत्पादित होकर मिलने लगेगी।

डॉ पॉल ने कहा कि एफडीए, डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित कोई भी टीका भारत आ सकता है। आयात लाइसेंस 1-2 दिनों के भीतर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम उन्हें अपनी कंपनियों के साथ यहां निर्माण के लिए आमंत्रित करते हैं। बायोटेक्नोलॉजी विभाग, संबंधित अन्य विभाग और विदेश मंत्रालय शुरुआत से फाइजर, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन के संपर्क में है।

#Sputnik vaccine has arrived in India. I’m happy to say that we’re hopeful that it’ll be available in the market next week. We’re hopeful that the sale of the limited supply that has come from there (Russia), will begin next week: Dr VK Paul, Member (Health), NITI Aayog#COVID19 pic.twitter.com/OGUTHvKCr9— ANI (@ANI) May 13, 2021

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
जालंधर (Better News): पंजाब के कई जिलों में गुरुवार रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। रात करीब 9 बजे अचानक आसमान में एक तेज और रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी, जिससे लोगों के बीच कौतूहल और डर का माहौल बन गया।
क्या हुआ था?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के अंधेरे में अचानक पूरा आसमान कुछ सेकंड के लिए दूधिया रोशनी से नहा गया। आसमान में एक बेहद चमकदार लकीर (Fireball जैसी आकृति) बहुत तेजी से आगे बढ़ती हुई दिखाई दी। इस नजारे को देखकर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
इन जिलों में रही सबसे ज्यादा चर्चा
इस अनोखी खगोलीय घटना को पंजाब के सीमावर्ती और आस-पास के कई इलाकों में साफ देखा गया:
गुरदासपुर
पठानकोट
अमृतसर
तरनतारन
जैसे ही यह रोशनी दिखाई दी, लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल कैमरों में इसे कैद कर लिया। देखते ही देखते ट्विटर (X), फेसबुक और व्हाट्सएप पर इसके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगे।
उल्कापिंड, सैटेलाइट या कुछ और?
अचानक दिखी इस तेज रोशनी को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे टूटता हुआ तारा या उल्का पिंड (Meteor) मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह किसी रॉकेट या सैटेलाइट का मलबा हो सकता है जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही जल उठा।
हालांकि, इस रहस्यमयी रोशनी को लेकर अभी तक किसी सरकारी एजेंसी या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। विशेषज्ञों की राय आने तक लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की जा रही है।
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेसलिस्ट कैडर स्पेशलिस्ट (Assistant Manager (Law) / Deputy Manager (Law) पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जुलाई 2026 निर्धारित है।
इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार लॉ में ग्रेजुएशन/ 5 वर्षीय लॉ में इंटीग्रेटेड कोर्स/ निर्धारित वर्ष का एक्सपीरियंस आदि होना चाहिए।
इसके साथ ही 31 मई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32/ 35 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे करें अप्लाई (Steps):
- एसबीआई एससीओ भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/sbiscoljun26/ पर जाएं।
- इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- अब अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
- इसके बाद सिग्नेचर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल सुवेन्दु अधिकारी ने कहा कि अगर दंगा किया, हिंसा की, तोड़ फोड़ किया तो 200% उसकी वसूली भी करूंगा
इसलिए दंगाईयों को चेतावनी देता हूं कि अब पश्चिम बंगाल में सोच समझकर ही हिंसा करना।
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
NASA ने चांद पर इंसानी बेस बनाने का बड़ा एलान कर दिया है. यह बेस भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के रहने और लंबे वैज्ञानिक मिशनों के संचालन का केंद्र बनेगा.
नासा ने बताया कि 26 मई को दोपहर 2 बजे (ET) एक लाइव न्यूज इवेंट में चंद्र मिशनों और मून बेस से जुड़ी नई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
भारत बंद: आज, 12 फरवरी 2026, देश के प्रमुख मजदूर संगठनों और किसान यूनियनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही कई राज्यों में इसका असर दिखने लगा है। अगर आप सफर पर निकल रहे हैं या कोई जरूरी काम है, तो यह अपडेट आपके लिए अहम है।
हड़ताल क्यों?
- MSP की कानूनी गारंटी की मांग
- नए लेबर कोड का विरोध
- महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने की अपील
- सरकारी संस्थानों के निजीकरण का विरोध
स्कूल, बैंक और बाजार
सेवाएं स्थिति असर
स्कूल/कॉलेज आंशिक खुले संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने बंद रखा,
बैंक प्रभावित काउंटरों पर काम धीमा, ATM/UPI चालू,
बाजार/दुकानें क्षेत्रीय असर बड़े बाजार आंशिक बंद, मोहल्ले की दुकानें खुली
परिवहन पर सबसे बड़ा असर
- बस और ऑटो: कई राज्यों में रोडवेज और ऑटो यूनियन हड़ताल में शामिल, चक्का जाम की आशंका
- रेल और फ्लाइट्स: समय पर चलेंगी, लेकिन स्टेशन/एयरपोर्ट तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है
जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी
- अस्पताल और एम्बुलेंस
- मेडिकल स्टोर
- दूध और अखबार की सप्लाई
- बिजली और पानी
- फायर ब्रिगेड
प्रशासन की तैयारी
- पुलिस और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
- संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी
- अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील
संक्षेप में: आज का भारत बंद आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है, खासकर परिवहन और बैंकिंग सेवाओं में। लेकिन जरूरी सेवाएं चालू हैं। बाहर निकलने से पहले हालात देखकर ही योजना बनाएं।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X (ट्विटर), यू-ट्यूब, स्नैपचैट और फेसबुक को अब अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंटेंट पर लेबल लगाना होगा। इसके साथ ही डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को आदेश जारी किया है। इसमें IT रूल्स 2021 में बदलाव किया गया है। बदले हुए नियम 20 फरवरी से लागू होंगे। इसका ड्राफ्ट सरकार ने 22 अक्टूबर 2025 को जारी किया था।
अब AI कंटेंट में साफ लिखना होगा कि यह कंटेंट असली नहीं, AI वाला है। इससे मिसइनफॉर्मेशन और चुनावी धांधली जैसी समस्याओं पर लगाम लगेगी।
नई रूल 3(3) के तहत, जो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म AI कंटेंट जैसी ‘सिंथेटिकली जेनरेटेड इंफॉर्मेशन’ क्रिएट करने देगा, उसे हर ऐसे कंटेंट पर प्रॉमिनेंट लेबल लगाना होगा। परमानेंट यूनिक मेटाडेटा/आइडेंटिफायर एम्बेड भी करना पड़ेगा।
ये लेबल विजुअल में कम से कम 10% एरिया कवर करेगा या ऑडियो में पहले 10% टाइम में सुनाई देगा। मेटाडेटा को कोई चेंज, हाइड या डिलीट नहीं कर पाएगा।
नए IT नियमों में ये 3 बदलाव भी
- लेबल हटाना या छिपाना अब मुमकिन नहीं : सोशल मीडिया कंपनियां अब AI लेबल या उसके मेटाडेटा (पहचान की जानकारी) को हटाने या छिपाने की इजाजत नहीं दे सकतीं। एक बार लेबल लग गया, तो उसे वैसे ही रखना होगा।
- गंदे और भ्रामक कंटेंट पर लगाम : सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे ऑटोमेटेड टूल्स (सॉफ्टवेयर) इस्तेमाल करें, जो AI के जरिए बनाए गए गैर-कानूनी, अश्लील या धोखाधड़ी वाले कंटेंट को रोक सकें।
- हर 3 महीने में चेतावनी देना अनिवार्य : कंपनियों को हर 3 महीने में कम से कम एक बार अपने यूजर्स को वॉर्निंग देनी होगी। उन्हें बताना होगा कि अगर उन्होंने AI का गलत इस्तेमाल किया या नियम तोड़े, तो उन्हें सजा या जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
यूजर्स अब फेक कंटेंट आसानी से पहचान सकेंगे, मिसइनफॉर्मेशन कम होगी। लेकिन क्रिएटर्स को एक्स्ट्रा स्टेप्स करने पड़ेंगे, जैसे लेबल लगाना।
इंडस्ट्री के लिए चैलेंज ये होगा कि उन्हें मेटाडेटा और वेरिफिकेशन के लिए टेक इन्वेस्टमेंट करना होगा, जो ऑपरेशंस को थोड़ा महंगा कर सकता है। लेकिन ओवरऑल, ये AI मिसयूज रोकने में मददगार साबित होगा।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने साफ कहा कि ये स्टेप ‘ओपन, सेफ, ट्रस्टेड और अकाउंटेबल इंटरनेट’ बनाने के लिए है, जो जनरेटिव AI से आने वाली मिसइनफॉर्मेशन, इम्पर्सनेशन और इलेक्शन मैनिपुलेशन जैसी रिस्क्स को हैंडल करेगा। इससे इंटरनेट ज्यादा भरोसेमंद बनेगा।
क्या है डीपफेक?
डीपफेक एक तरह की फेक वीडियो होती है, जिसमें किसी शख्स के चेहरे, आवाज और एक्सप्रेशन बदले जाते हैं। AI टूल्स के जरिए एडिटिंग इतनी सफाई से होती है कि सही और फेक वीडियो में पहचान कर पाना काफी मुश्किल होता है।
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
क्षेत्र में सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश और तेज ठंडी हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जलभराव के कारण जर्जर सड़कों पर हालात और बिगड़ गए, जिससे लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित रहीं।
दोपहर बाद घने बादल छाने और मूसलाधार बारिश से अंधेरा छा गया। कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलाकर चलना पड़ा और कई जगह ट्रैफिक धीमा रहा।
ठंडी हवाओं से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, जबकि बाजारों में भीड़ कम रही।
किसानों के लिए बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन तापमान में और गिरावट की आशंका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के अस्थिर बने रहने की संभावना जताई है।
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
देशभर के सरकारी बैंकों में मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर हुई हड़ताल में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों की शाखाएं बंद रहीं, जिससे ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी काम नहीं हो सके। बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगीं और कई लोग निराश होकर लौट गए।
बैंक कर्मियों की मांग है कि पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जाए और खाली पदों को भरा जाए।
हालांकि एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। यूनियनों ने साफ किया है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा




