नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेसलिस्ट कैडर स्पेशलिस्ट (Assistant Manager (Law) / Deputy Manager (Law) पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जुलाई 2026 निर्धारित है।
इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार लॉ में ग्रेजुएशन/ 5 वर्षीय लॉ में इंटीग्रेटेड कोर्स/ निर्धारित वर्ष का एक्सपीरियंस आदि होना चाहिए।
इसके साथ ही 31 मई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32/ 35 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे करें अप्लाई (Steps):
- एसबीआई एससीओ भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/sbiscoljun26/ पर जाएं।
- इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- अब अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
- इसके बाद सिग्नेचर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।




