Bird Flu: भारत में कोरोना से बढ़कर यह खतरनाक बीमारी! जानिए इसके संकेत और लक्षणों को और किसे है ज्यादा खतरा!

नई दिल्ली (Better News): देश में बर्ड फ्लू दस्तक दे चुका है। भारत के 4 राज्यों में हजारों पक्षियों की मौत की बाद, सरकार ने इसकी पुष्टि कर एलर्ट जारी कर दिया है।

क्या है बर्ड फ्लू:

बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएन्जा के नाम से जाना जाता है। बर्ड फ्लू की बीमारी पक्षियों से इंसानों में फैल सकती है।

👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।

कैसे होता है संक्रमण:

एवियन इन्फ्लुएन्जा की सबसे आम शक्ल H5N1 है। किसी संक्रमित पक्षी के लार, बलगम और मल के सीधे संपर्क में आने से संक्रमण इंसानों में फैल सकता है।

संक्रमित कच्ची पॉल्ट्री या अंडे का सेवन भी बीमारी फैल सकती है। समय पर संक्रमण का इलाज न कराने से बर्ड फ्लू खतरनाक हो सकता है।

👉🏻 इंस्टाग्राम पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।

लक्षण और संकेत:

बर्ड फ्लू के लक्षण मौसमी फ्लू की तरह होते हैं। प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, गले की सूजन, सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ, मांसपेशियों में दर्द, डायरिया, थकान, शरीर में दर्द, नाक का बहना, उल्टी और आंखों का लाल हो जाना आदि शामिल हैं।

एक्स्पर्टस के अनुसार, बीमारी से संक्रमित होने के बाद आपमें लक्षण जाहिर होने में दो से सात दिनों का समय लग सकता है।

👉🏻 ट्विटर पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।

किसे है इस बीमारी से ज़्यादा खतरा:

यह फ़्लू किसी शख्स की आंख, नाक, मुंह या सांस के जरिए शरीर में वायरस के घुसने से कोई शख्स संक्रमित हो सकता है।

दूषित सतहों के छूने से भी बीमारी फैल सकती है। सबसे ज्यादा बीमारी का खतरा पॉल्ट्री फॉर्म के आसपास काम करने वाले लोगों को है।

संक्रिमत इलाकों में जाना, संक्रमित पक्षियों के पास आना, कच्चा अंडा या पॉल्ट्री का खाना या किसी संक्रमित शख्स के सीधे संपर्क में आने से भी आपको बीमारी का जोखिम हो सकता है।

.

Whats Group

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us