जालंधर (BetterNews): अयोध्या में आज यानि 22 जनवरी 2024 के शुभ मुहूर्त में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसके साथ ही लोगो का सदियों पुराना इंतज़ार ख़त्म हुआ है।
इस शुभ अवसर पर देशभर के कोने-कोने में इस महोत्सव को हर्षोल्लाह से मनाया जा रहा है। सरयू घाट पर आरती के दौरान अयोध्या नगरी जगमग हो गई।

पंजाब में भी मंदिरों, गुरुद्वारों व् घरों को सजाया गया है, दीपों से रोशन किया जा रहा है तो कहीं आतिशबाजी की जा रही है।

वही आज घास मंडी बस्ती शेख में इस महोत्सव पर प्रभु राम भक्त व’ भाजपा कार्यकर्ता ‘सोनू चौहान’ ने अन्य कार्यकर्ताओं, सहयोगियों व् राम भगतों के साथ Dussehra Ground को 11000 दीप जलाकर रोशन किया।
