नई दिल्ली (Better News): पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं में झड़प की खबर है। सेना के मुताबिक, हिंसक संघर्ष में भारत ने एक ऑफ़िसर व’ दो जवान खो दिए हैं।
चीन की तरफ कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बड़े घटनाक्रम के बाद, दोनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुलाकात कर हालात संभालने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह झड़प तब हुई जब दोनों सेनाएं गलवान घाटी से सोमवार को वापसी कर रही थीं।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई।
इस घटना के बाद चीनी विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान सामने आया है। जिसमें बीजिंग ने उलटे भारत पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया है।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
भारत में पिछले 24 घंटो में मिले 10,667 नए मामले, 380 लोगों की मौत!
पाकिस्तान ने दोनों भारतीय अधिकारियों को किया रिहा, गिरफ्तारी पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति!