चंडीगढ़ (Better News) : Unlock-2 के तहत पंजाब सरकार ने व्यवस्था में एक बार फिर से बदलाव किया है। सरकार ने एक बार फिर से राज्य में दुकानें खोलने के समय में बदलाव किया गया है।
Unlock-2 में अब सभी दुकानों को बंद करने का समय रात 8 बजे तक कर दिया गया है, जबकि पहले ये समय 7 बजे तक था। इसके अलावा सरकार ने होटल और रेस्टोरेंटों को खोलने का समय रात 9 बजे तक कर दिया है। ये सभी आदेश 1 जुलाई से ही लागू होंगे।
इसके अलावा शादी समारोह में 50 और श्मशानघाट में 20 लोगों के शामिल होने की मंजूरी दी है। साथ ही बस, कार, टैक्सी, आटो रिक्शा व रिक्शा में सभी सवारियों को बैठने की भी इजाजत दे दी है।
देखें पंजाब सरकार द्वारा जारी ऑर्डर:

.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।