Flood: असम में हाहाकार! बाढ़ की चपेट में आए 2200 गांव, 16 लाख लोग प्रभावित।

Better News: देश में गर्मी के प्रचंड रूप के बीच, अब मॉनसून भी आधे देश में दस्तक दे चुका है। बारिश होते ही नदियों का उफान अपने दायरों से बाहर निकलने लगा है। असम में बारिश और बाढ़ ने लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया है।

असम के 33 में से 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इसके कारण 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गांव के गांव खाली कराए गए हैं, जिसके कारण लाखों लोगों ने हाइवे को अपना ठिकाना बनाया है।

👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group

असम के 23 जिलों के 2200 से ज्यादा गांव बुरी तरह बाढ़ में घिरे हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं।

राज्य सरकार की ओर से 12 से ज्यादा जिलों में 265 से ज्यादा राहत कैंप बनाए गए हैं। इनमें करीब 30 हजार लोगों को रखा गया है।

– फ़ोटो:डीडीन्यूज़

.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us