नई दिल्ली (Better News): कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा सरकार ने बेंगलुरू में लॉकडाउन का एलान किया है।
ये संपूर्ण लॉकडाउन बेंगलुरू के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 14 जुलाई की रात आठ बजे से 22 जुलाई की सुबह पांच बजे तक के लिए होगा। इस दौरान जरूरी सामानों की सेवाएं जारी रहेंगी, लॉकडाउन के दौरान इन्हें छूट मिलेगी।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल समेत कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है।
मुंबई के ठाणे में 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा पुणे, पिंपरी- चिंचवाड़ और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में 13 जुलाई से 10 दिनों का लॉकडाउन लगाया जाएगा।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
बिहार में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ने के कारण लॉकडाउन लगाया गया है। इसके मद्देनजर 11 जिलों में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है।
केरल के तिरुअनंतपुरम में शुक्रवार को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया।
यूपी में 10 जुलाई को रात 10 बजे शुरू हुआ लॉकडाउन 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR INSTAGRAM PAGE
पश्चिम बंगाल में गुरुवार शाम 5 बजे से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू है।
उत्तराखंड के काशीपुर में शनिवार को सुबह 10 बजे से लागू हुआ लॉकडाउन 13 जुलाई की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़े:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।




