नई दिल्ली (Better News): अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 24 जुलाई को एक बेहद बड़ा उल्का पिंड पृथ्वी के नज़दीक आएगा। इसलिए खगोल जगत के लिए 24 जुलाई का दिन बेहद अहम है और दुनिया भर के वैज्ञानिक इस पर नज़र रखें हुए है।
नासा की चेतावनी के मुताबिक यह उल्डापिंड आकार में बेहद बड़ा और ‘संभावतः खतरनाक’ होगा। 24 जुलाई को पृथ्वी के पास से आने वाले इस उल्कापिंड को Asteroid 2020ND नाम दिया गया है। यह आकार में 170 मीटर बड़ा होगा।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
जानकारी के मुताबिक, यह उल्कापिंड लंदन के प्रसिद्ध लैंडमार्क और पर्यटक स्थल ‘लंदन आई’ से भी बड़ा होगा, जिसकी ऊंचाई 443 फीट है। पृथ्वी के पास गुजरने वाला उल्कापिंड लंदन आई से आकार में 50% बड़ा हो सकता है।
यह उल्कापिंड जिस वक्त पृथ्वी के पास से गुजरेगा उस वक्त इसका रफ्तार करीब 48,000 किलोमीटर प्रतिघंटे होगी।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
वैज्ञानिकों ने कहा कि अक्सर धरती के पास से ऐसे उल्का गुजरते रहते हैं। कुछ उल्का आकार में काफी छोटे होते हैं तो कुछ बड़े होते हैं, लेकिन इतने बड़े उल्का कभी-कभी आते हैं।
आपको बता दें कि वैसे तो उल्का के रास्ता बदलने की संभावना कम ही होती है लेकिन अगर जरा सा भी रास्ता बदला या फिर धरती के गुरुत्वाकर्षण ने उल्का को आकर्षित किया तो दुनिया के लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। यही वजह है कि दुनिया भर के वैज्ञानिक इस उल्का पर नजर रखे हुए हैं।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




