चंडीगढ़ (Better News): भारत के पंजाब राज्य में कोरोना के आए दिन पॉज़िटिव मामले मिल रहे है। पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आँकड़ो के हिसाब से, पंजाब में पिछले 24 घंटो में कोरोना वाइरस (covid19) के 381 नए मामले सामने आए हैं और 2 मरीज़ो की मौत हुई है।
आज राज्य में पाए गये कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों में, सबसे ज़्यादा मामले संगरूर और पटियाला शहर से है।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
रिपोर्ट के मुताबिक़, आज संगरूर से 74 पॉज़िटिव मरीज़ पाए गए है। इसके अतिरिक्त 69 मरीज़ पटियाला से, 63 मामले लुधियाना से, 56 मामले अमृतसर से, 33 मामले जालंधर से, 25 मामले एसएएस नगर (SAS Nagar) से, 14 मामले रोपड से, 10 मामले गुरदासपुर से, 8-8 मामले फ़तहगढ़ साहिब और मोगा से, 5-5 मामले तरनतारन, मानसा और बठिड़ा से, 2-2 मामले होशियारपुर और फ़िरोज़पुर से, व’ अन्य 1-1 मामला कपूरथला और बरनाला से है।
आज राज्य में 271 मरीज़ों में कोरोना के कोई भी लक्षण ना दिखाई देने के कारण, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
पंजाब में कुल मामलों की संख्या 10,889 पर पहुँच गई है, जिनमें से 3,237 मामले अभी सक्रिय हैं। आँकड़ो के हिसाब से, अब तक 7,389 मरीज़ ठीक होकर घर लौट चुके है।
कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 263 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं और 61 मरीज़ आक्सीजन व’ 10 मरीज़ वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR INSTAGRAM PAGE
पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी, आज शाम 6 बजे तक के आँकड़े:
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …








