नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके भाई अनिकेत के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें सुबह चार बजे इसकी जानकारी दी।
स्थानीय अखबार में काम करने वाले विक्रम जोशी ने अपनी भांजी का उत्पीड़न करने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ 16 जुलाई को विजय नगर पुलिस चौकी में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह हमला हुआ है।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
विक्रम जोशी को कुछ हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बाबत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि, सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से विजय नगर स्थित घर लौट रहे थे, रास्ते में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने पत्रकार के सिर में गोली मारी और मौके से भाग गए। जोशी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Ghaziabad: Journalist Vikram Joshi passes away. He was shot at in Vijay Nagar area on 20th July by unknown persons. Nine people have been arrested in the case so far.— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2020
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि प्राथमिकी में नामज़द दो व्यक्तियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले पर पुलिस की 6 टीमें काम कर रही हैं।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।



