नई दिल्ली (Better News): भारत सरकार ने चीन पर एक और बड़ी कार्रवाई की है, इसमें सोमवार को 47 अन्य चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
दूरसंचार एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सुरक्षा नियमों और डाटा प्रोटोकॉल का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इन एप्स पर प्रतिबंध लगाया है।
बैन हुई इन सभी एप्स पर यूजर्स का डाटा चोरी करने का आरोप लगा था और ये सभी एप्स गोपनीयता कानून का भी उल्लंघन कर रहे थे। हालांकि अभी इन एप्स का नाम सामने नहीं आया है।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
देश की संप्रभुता, अखंडता और रक्षा के लिए के खतरा बन रही कुल 106 चीनी एप्स को अब तक भारत सरकार प्रतिबंधित कर चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सरकार ने जिन 47 अतिरिक्त चीनी एप्स को बैन किया है, वह पूर्व में प्रतिबंधित की गई एप्स की क्लोन या अन्य वेरिएंट्स के तौर पर संचालित हो रही थीं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
इससे पहले सरकार ने 29 जून को 59 चीपी एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। सरकार का आरोप है कि यह सभी एप्स देश की संप्रभुता, अखंडता और रक्षा के लिए खतरा पैदा कर रही थीं।
इन एप्स को प्रतिबंधित करने के बाद अब 275 चीनी एप्स की एक लिस्ट तैयार की है। सरकार अब यह जांच करेगी कि यह चीनी एप्स कहीं राष्ट्रीय सुरक्षा और यूजर प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रही हैं।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।




