टोक्यो/नई दिल्ली (Better News): जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है। शिंजो आबे पिछले कई दिनों से बीमार हैं और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
बताया जा रहा है कि शिंजो आबे जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। शिंजो आबे सप्ताह में दो बार अस्पताल का दौरा कर चुके हैं।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा है कि आबे स्वास्थ्य हैं, लेकिन ख़बर यह है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। शिंजो आबे के इस्तीफे की अटकलों के बीच जापान के शेयर बाजार में गिरावट आई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि आखिरी बार जब आबे अस्पताल गए थे, तब वे लगभग 7 घंटे तक वहाँ रहे थे।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
सोमवार को, आबे ने कार्यालय में 8 साल पूरे किए और जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधान मंत्री बने। उनका कार्यकाल सितंबर 2021 तक था।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।