चंडीगढ़ (Better News): कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य में क़रीब दो सप्ताह पहले शाम 7 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया था। परन्तु दुकानदारो को इस से ग्राहकी में हो रही समस्या को देखते हुए, राज्य सरकार ने रात के कर्फ्यू का समय बदल दिया है।
आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ़ से विधायकों के साथ की गई बैठक के दौरान इस मामले पर चर्चा की गई और यह फ़ैसला लिया गया है। सरकार ने नाइट और विकेंड कर्फ़्यू में ढील दी है।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
कैप्टन सरकार द्वारा, अब राज्य में कर्फ़्यू का समय रात 9.30 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है।
इन आदेशों के तहत, अब दुकानें सोमवार से शनिवार तक रात 9 बजे तक खुल सकेंगी। अब केवल रविवार के दिन ही दुकानें बंद रहेंगी और कर्फ़्यू रहेगा।
इसके इलावा होटल/ रेस्टोरेंट अब रोज़ाना (रविवार सहित) रात 9 बजे तक खुलेंगे।
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




