मुम्बई (Better News): मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) से करना कंगना रनौत को मंहगा पड़ता दिख रहा है।
शिव सेना (Shiv Sena) के संजय राउत से चल रहे विवादों के बीच, कंगना रनौत (Kangna Ranaut) Y-plus सिक्यरिटी के साथ मुंबई पहुँच चुकी हैं।

मगर कंगना के पहुंचने से पहले ही बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण को तोड़ दिया है।
👉🏻Click here to Join Our Whatsapp📱Group

इस पर कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है और बीएमसी की तुलना बाबर की सेना से कर दी है। उन्होंने अपने ऑफिस को मंदिर बताया है।
कंगना ने कुछ तस्वीरें साझा कर दावा किया है कि उनके ऑफिस पर हथौड़ा-बुलडोजर लेकर बीएमसी के लोग पहुंचे हैं। कंगना के दफ्तर के बाहर से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, उसमें बड़ी संख्या में बीएमसी के कर्मचारी और पुलिस वाले दिख रहे हैं।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।

बता दें कि बीएमसी ने जवाब देने के लिए कंगना को 24 घंटे का समय दिया था। बीएमसी ने कंगना के पाली हिल वाले ऑफिस को लेकर नोटिस जारी कर कहा था कि ऑफिस के निर्माण में करीब 8-10 उल्लंघन किए गए हैं।
उन्होंने कहा था कि बीएमसी इस बारे में 24 घंटे के अंदर उनसे जवाब चाहती है। अगर एक्ट्रेस जवाब नहीं देती हैं तो ऑफिस के उन हिस्सों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।




