मुंबई/नई दिल्ली (Better News): सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक चक्रवर्ती जेल में है। कंगना रनौत ने सुशांत केस में आए ड्रग मामले को लेकर बॉलीवुड को लेकर कई खुलासे किए थे।
उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में 99 प्रतिशत लोग ड्रग का इस्तेमाल करते हैं। रिया ने भी एनसीबी (NCB) को दिए बयान में 25 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम लिए हैं। जिसमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा का नाम सामने आ चुका है।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
मानसून सत्र के पहले दिन गोरखपुर से सांसद और एक्टर रवि किशन ने संसद में देश और बॉलीवुड में ड्रग के बढ़ते इस्तेमाल और तस्करी का मुद्दा उठाया था।
इस पर एक्ट्रेस रहीं सासंद जया बच्चन ने प्रतिक्रिया दी है। जया बच्चन राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने बिना नाम किसी के नाम लिए कहा कि जो लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।
👉🏻 इंस्टाग्राम पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा,”कल हमारे एक सांसद सदस्य ने लोकसभा में बॉलीवुड के खिलाफ कहा। यह शर्मनाक है। मैं किसी का नाम नहीं ले रही हूं। वो खुद भी इंडस्ट्री से आते हैं। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है। मुझे कहना पड़ रहा है कि इंडस्ट्री को सरकार की सुरक्षा और समर्थन की जरूरत है।”
दरअसल, रवि किशन ने सोमवार को लोकसभा में कहा था,”भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग की लत काफी ज्यादा है। कई लोगों को पकड़ लिया गया है। एनसीबी बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं, वह इस पर सख्त कार्रवाई करें, दोषियों को जल्द से जल्द पकड़े और उन्हें सजा दे जिससे की पड़ोसी देशों की साजिश का अंत हो सके”
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




