नई दिल्ली (Better News): देश में कृषि विधेयक पर हंगामा बरपा हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल पर बात की है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसानों को उनकी फसल के उचित मूल्य के लिए चिंतित होने का कोई कारण नहीं है। ये जो कृषि विधेयक लाया गया है, वो किसानों के हित में हैं और उनके लिए रक्षा कवच का काम करेगा।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
PM मोदी ने कहा कि MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के जरिए किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाता रहेगा। ये विधेयक किसानों के लिए लाभ ही लाभ लेकर आएगा।
उन्होंने कहा कि जो लोग चुनावों के समय किसानों के लिए केवल बड़ी-बड़ी बातें करते थे, आज जब वही चीजें भारतीय जनता पार्टी हक़ीक़त में करके दिखा रही है तो ये लोग भांति-भांति के भ्रम फैला रहे हैं।
👉🏻 इंस्टाग्राम पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बिल का विरोध करने वाले बिचौलियों के साथ हैं। किसानों के हित को ना समझ कर, बिचौलियों के जरिए मुनाफा कमाने वालों को किसानों के फायदे की असल चिंता नहीं है।
पीएम ने कहा कि किसानों के लिए रक्षा कवच का काम करने वाला ये बिल उनके लिए समर्पित है। इसके जरिए किसानों को बिचौलियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रहेगी और वो अपनी फसल सीधे मंडियों में बेच सकेंगे।
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…




