नई दिल्ली (Better News): मंत्री हरसिमरत कौर ने कृषि विधेयक के विरोध में कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था। अब अकाली दल ने सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) छोड़ने का फैसला किया है। पार्टी की बैठक में निर्णय लिया गया है।
आपको बता दे कि पंजाब और हरियाणा में किसान मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद में तीन कृषि विधेयक पारित किए थे। राज्यसभा में बिल पेश होने पर बहुत हंगामा हुआ। हंगामे के बीच, विधेयक को वोट के बिना पारित किया गया।
इस बीच हंगामा करने वाले आठ सांसदों को भी बाकी सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। वही दूसरी ओर, पंजाब और हरियाणा में किसानों ने सड़कों पर बिल का विरोध किया।
👉🏻 Whatsapp📱पर ख़बरें पाने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को पार्टी की बैठक के बाद सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) से अलग होने का फैसला किया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि वह भाजपा की अगुवाई वाली NDA से नाता तोड़ रही है।
यह केंद्र सरकार द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी रूप से गारंटी नहीं देने और पंजाबियों और सिखों के मुद्दे पर इसकी असंवेदनशीलता के कारण किया जा रहा है।
👉🏻 इंस्टाग्राम पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
Shiromani Akali Dal (SAD) has decided to pull out of BJP-led NDA alliance because of the centre’s stubborn refusal to give statutory legislative guarantees to protect assured marketing of farmers crops on MSP & its continued insensitivity to Punjabi & Sikh issues: SAD pic.twitter.com/lC3xHczDm2— ANI (@ANI) September 26, 2020
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर
- Bigg Boss 19 Result: इस शख्स ने मारी बाजी, जीती ट्राफी!
- T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा कड़ा मुकाबला, शैडयूल जारी!




