Better News: गर्मियों में तैलीय त्वचा (Oily Skin) वालों के लिए सबसे बड़ी समस्या है चेहरे पर पिंपल्स का आना।
कई बार तो ये पिंपल्स इतने ज्यादा परेशान करते हैं कि एक के बाद एक पिंपल्स से पूरा चेहरा भर जाता है। ना केवल ये पिंपल्स चेहरे की रौनक गायब कर देते हैं बल्कि पिंपल्स के बाद चेहरे पर जो दाग धब्बे पड़ जाते हैं उससे भी चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है।

जानिए ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आप पिंपल्स और पिंपल्स के बाद पड़ने वाले दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।
1. नींबू है असरदार
पिंपल्स और पिंपल्स के दाग धब्बों से निजात पाने के लिए नींबू आपकी मदद कर सकता है। आप एक कटोरी में थोड़ा सा नींबू का रस निकाल लें। इसमें थोड़ा सा नमक और शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।

इस मिश्रण को चेहरे पर वहां पर लगाएं जहां पर पिंपल निकला हुआ है। इसके बाद इसे सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
2. शहद
पिंपल्स से निजात पाने के लिए शहद भी काफ़ी असरदार है। इसके लिए बस आप शहद को जहां पर पिंपल निकला है वहां पर लगाएं। कुछ देर बाद ठंडे दूधे से चेहरे की मसाज करें।इसे लगातार करीब पूरे हफ़्ते करने से आपको फायदा दिखने लगेगा।

3. टमाटर
टमाटर का रस भी पिंपल्स और दाग धब्बे दोनों ही समस्याओं से आपको छुटकारा दिलाने में कारगर है। इसके लिए आप करीब दो चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और फिर पानी से चेहरा धो लें।

4. हल्दी भी फायदेमंद
हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर में दूध और गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे पिंपल्स पर लगाएं।
इस पेस्ट को कुछ दिनों तक लगातार लगाने के बाद आपको असर दिखाई देने लगेगा।
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

यह भी पढ़े:
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर
- Bigg Boss 19 Result: इस शख्स ने मारी बाजी, जीती ट्राफी!
- T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा कड़ा मुकाबला, शैडयूल जारी!
- बड़ी खबर: जालंधर से मशहूर इंटरनेशनल शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमान की मौत !

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




