तरनतारन (Better News): पाकिस्तान सीमा से सटे सिंहपुरा में सूचना के आधार पर छापामारी करने गई थाना वल्टोहा व खेमकरण की पुलिस पार्टियों पर निहंग सिंहों ने हमला कर दिया।
पुलिस और 2 अज्ञात निहंगों के बीच हुई भिड़ंत में 2 निहंगों की मौत की खबर सामने आई है। हमले में दोनों थानों के प्रभारी घायल हो गए। हमलावर निहंग के वेश में थे।

बता दें, थाना भिखीविंड के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की 10 दिन पहले मौत हो गई थी। सरबजीत सिंह की भोग की रस्म गांव छिछरेवाल में चल रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। इलाके की बड़े स्तर पर घेराबंदी की गई। पुलिस पार्टी ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो पुलिस पर हमला कर दिया।
हमले में एक अधिकारी का गुट कट गया तो दूसरे की उंगलियां कट गईं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल की ओर रवाना कर दिया गया।

मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच कर रही है। मरने वाले दोनों आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




