चंडीगढ़ (Better News): चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है। चंडीगढ़ में आज रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगी।

चंडीगढ़ में कई पाबंधिया लगाई गई हैं। सभी स्पा और जिम 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। साथ ही सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हवाई अड्डे पर visiters की स्क्रीनिंग होगी।

सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ चलेंगे। इसके अलावा, सभी सरकारी कार्यालय 30 अप्रैल तक 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करेंगे। जिन कार्यक्रमों की अनुमति दी जाएगी उनमें इनडोर संख्या 50 और आउटडोर लोगों की संख्या 100 होगी।

चंडीगढ़ में सभी बसें 50 फीसदी यात्रियों के साथ चलेंगी। चंडीगढ़ में पुस्तकालय, संग्रहालय और कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान भी टीकाकरण जारी रहेगा। ये नए आदेश 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




