नई दिल्ली (Better News): कोरोना की तेज रफ़्तार के बीच, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया।
पीएम ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा है कि देश एक बड़े संकट से गुज़र रहा है। कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second wave) बहुत खतरनाक है और यह तूफान की तरह आई है।

पीएम मोदी ने कहा कि इन चुनौतियों का मिलकर सामना करना है।इस लड़ाई को मज़बूती से लड़ने के लिए मर्यादा का पालन करना ज़रूरी है।
PM ने कहा कि राज्य लॉकडाउन (Lockdown) को आख़िरी विकल्प के तौर पर आज़माएं, राज्य सरकारें मज़दूरों में भरोसा जगाए। पीएम ने लोगों से अपील की कि वे बिना वजह अपने घर न छोड़ें।

पीएम ने कहा कि ये राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वे पलायन ना होने दें। पीएम ने ऑक्सीज़न (oxygen) सप्लाई पर कहा कि ऑक्सीज़न की कमी नहीं होने दी जाएगी। चुनौतियां बहुत बड़ी हैं, लेकिन उन्हें एक साथ पूरा किया जा सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि निजी कंपनियों ने बहुत अच्छा काम किया। प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन ऐसे समय में आया है, जब कोरोना संक्रमण की तेज गति के बीच, कई राज्य सरकारों ने ऑक्सीजन की कमी के खतरे के बीच केंद्र से तत्काल मदद मांगी है।

पीएम की यह बड़ी बातें:
- मैं सभी देशवासियों की तरफ़ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपनी जान गंवाई है। एक परिवार के सदस्य के रूप में, मैं आपके दुख को साझा करता हूं। चुनौती बड़ी है, लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसको पार करना है।
- इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले।
- ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है।
- हमारे वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक करके बहुत कम समय में देशवासियों के लिए वैक्सीन (Vaccine) विकसित की हैं। आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है।
- टीम एफर्ट के कारण हमारा भारत, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू कर पाया है। दुनिया में सबसे तेजी से भारत में पहले 10 करोड़, फिर 11 करोड़ और अब 12 करोड़ वैक्सीन के डोज़ेज़ दिए गए हैं।
- वैक्सीनेशन को 18 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों के लिए ओपन करने से शहरों में जो हमारी वर्कफोर्स है, उसे तेजी से वैक्सीन उपलब्ध होगी।
- एक मई के बाद से 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा।
- अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा।
- राज्य प्रशासन श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें। राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।
- हम सभी का प्रयास, जीवन बचाने के लिए तो है ही, प्रयास ये भी है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका, कम से कम प्रभावित हों।
- आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें।
- हमें लॉकडाउन (Lockdown) से बचने और केवल सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र (Micro-Containment Zone) पर ध्यान केंद्रित करने की पूरी कोशिश करनी है।
- युवा साथी अपनी सोसायटी में, मोहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद करे।
- मेरे बाल मित्र, घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग, घर से बाहर न निकलें। आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




