कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर।

चंडीगढ़: भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जो कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद अपने घर में पृथकवास (isolation) में थे।

उनके बेटे और शीर्ष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

91 साल के मिल्खा सिंह बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वह चंडीगढ़ में अपने घर में पृथकवास (isolation) में थे।

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि मिल्खा की हालत स्थिर है। जीव ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह कमजोरी महसूस कर रहे थे और कल से कुछ नहीं खा रहे थे, इसलिए हमें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us