हिमाचल: जाने-माने पंजाबी सिंगर की कांगड़ा से मिली लाश!

Better News: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और जलजमाव के बीच एक और बुरी खबर आई है। जाने-माने पंजाबी सिंगर मनमीन सिंह की लाश कांगड़ा जिले में स्थित करेरी लेक इलाके से मिली है।

बताया जा रहा है कि मनमीत सिंह अमृतसर से धर्मशाला घूमने के लिए आये हुए थे। उनके साथ उनके भाई और चार अन्य दोस्त भी यहां आए हुए थे।

मनमीत सिंह पंजाब के एक चर्चित सूफी गायक थे। मनमीत सिंह का ग्रुप San Brothers के नाम से मशहूर था। सैन ब्रदर्स ने भारत के अलावा विदेश में भी अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता था।

बीते बुधवार को धर्मशाला इलाके में बादल फटने की घटना के बाद से मनमीत सिंह लापता थे। जिसके बाद मंगलवार की देर शाम उनकी लाश करेरी गांव से मिली है।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us