किन्नौर (Better News): बरसाती मौसम में लगातार हिमाचल में पहाड़ों के खिसकने की खबरें आ रही हैं। जिसमें कई लोगों की अब तक जान जा चुकी है। आज हिमाचल के किन्नौर में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल के किन्नौर जिले के निगुलसेरी नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरी हैं। बुधवार को हुए इस भीषण लैंडस्लाइड में एक बस और कई अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं।

जिस बस के हादसे का शिकार होने की खबर है, उसमें 40 से 45 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। इस घटना की जानकारी के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य पुलिस और होमगार्ड जवानों को यहां भेजा गया है।

इसके अलावा राहत कार्यों के लिए विशेष टीमों को रवाना किया गया है। एसपी ने कहा है कि हादसे से जुड़ी और डिटेल्स मौके पर पहुंचने के बाद दी जा सकेंगी।

बताया जा रहा है कि बस हरिद्वार जा रही थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। चट्टानें गिरने से कई वाहन मलबे में दब गए हैं।
एचआरटीसी बस और अन्य वाहनों में कितने लोग सवार थे, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

हिमाचल में हुई इस घटना के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर दिल्ली तक के अफसर भी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबे में कई वाहन दबे हैं।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




