जालंधर (Better News): 11 फ़रवरी 2022 दिन शुक्रवार को श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी जठेरे, शेर सिंह कॉलोनी, बस्ती पीर दाद में महेन्द्रू-बाहरी बिरादरी सभा (रजि.) की ओर से 59 वां वार्षिक मेला बड़ी ही धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
मेले का शुभारंभ हवनयज्ञ व ध्वजारोहण के साथ हुआ। मेला परिसर को रंग बिरंगी लड़ियो से सजाया गया। श्रद्धालु बैंड-बाजों व ढोलों की थाप पर मेले में शामिल होने पहुंचे व’ माथा टेका।


मेले का शुभारंभ पंडित अवदेश शुक्ला द्वारा हवनयज्ञ कर किया गया। मुख्य्यजमान के रुप में प्रधान अरुण बाहरी, वन्दना बाहरी, नवनीत बाहरी, दीपिका बाहरी, प्रवीण महेंद्रू, नीरू महेंद्रू, कामनी बाहरी, राजीव महेंद्रू, पूनम महेंद्रू, राजेश राजा, सोनिया महेंद्रू, सलिल बाहरी, रजनी बाहरी, राहुल बाहरी, दीपिका बाहरी, दीपक महेंद्रू, गोरी महेंद्रू, के.के.बाहरी, अनिता बाहरी, राकेश बाहरी, आशु बाहरी, सतीश महेंद्रू, रेखा महेंद्रू, पुनीत महेंद्रू, अनिता महेंद्रू, रजत महेंद्रू, सिमी महेंद्रू, मनोज महेंद्रू, बेबी महेंद्रू, अरविंद महेंद्रू, शिल्पा महेंद्रू, राजेश बाहरी, अरुण महेंद्रू, सोनिया महेंद्रू, वरुण बाहरी, रति बाहरी, सुरिन्दर महेंद्र ,आकाश महेंद्रू, रविंदर महेंद्रू चुग्गा, अनिल महेंद्रू व’ अन्य ने पूर्ण आहुति डालकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


मनोरंजन कालिया, बावा हैनरी, मेयर जगदीश राजा, सुशील रिंकू, दिनेश ढल्ल, महिन्द्र भगत, रमन अरोड़ा, नवल किशोर कम्बोज सहित अन्य गणमान्य हाजरी लगाने पहुँचे।
मेले के शुभ अवसर पर डा. सुरेखा सच्चर (सच्चर अस्पताल) की ओर से मेडिकल चेकअप कैम्प लगाया गया, जिसमें ब्लड शुगर, बोन डेनेस्टि चेकअप व जरनल चेकअप कर लोगों को दवाइयां भी गई।


सिविल अस्पताल (Civil Hospital) के सहयोग से मेला परिसर में कोविड वैक्सीनेशन कैम्प (Covid Vaccination Camp) भी लगाया गया। मंच संचालन मेला उप-चेयरमैन राहुल बाहरी ने किया।
कपिल कोहली एंड पार्टी द्वारा गणपति आराधना, शिव पार्वती विवाह, साई बाबा जी व बाला जी, महाकाली नृत्य, राधा कृष्ण जी की रास लीलाओं पर आधारित शानदार झांकियां भी प्रस्तुत की गई।


मेला चेयरमैन प्रवीण महेंद्रू ने सभी को सिरोपा दे कर सम्मानित किया व सभी का आभार व्यक्त किया। बिरादरी की ओर से बजुर्गों को दोशाला व प्रशंसा पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
हास्य कलाकार संदीप पतीला ने भी इस अवसर पर बाबा जी का आशीर्वाद लिया। ध्वजारोहण की रस्म प्रधान अरुण बाहरी ने की।


मेले के अवसर पर भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया। जोड़ों की सेवा नर सेवा नारायण सेवा द्वारा की गई। मेला स्थल के रास्ते में श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए।
राहुल महेंद्रू, राजेश महेंद्रू, रमेश महेंद्रू व अन्य परिवार सदस्यों सहित मेले में शामिल हुए और मेले में पहुँचे श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा का प्रबंध किया।


Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।