Big BreakinG: RBI ने 2 हजार के नोट वापस लेने का किया फैसला, इतने दिनों तक बदले जाएँगे नोट..

नई दिल्ली (Better News): रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2 हजार के नोट वापस लेने का फैसला किया है।

RBI ने बैंकों से कहा कि वो अब लोगों को 2000 के नोट नहीं दें, ये नोट अब बाजार में सर्कुलेट नहीं होंगे। रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा।

RBI ने कहा कि 2019 से 2000 के नोटों की छपाई ही बंद है। RBI ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर इन नोटों को बदलते रहें।

23 मई, 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों में बदलने के लिए एक बार में 20,000 रुपये तक के नोट ही बदले जाएंगे।

बता दे कि 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया था।


Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।


यह भी पढ़ें:

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us