नई दिल्ली (Better News): दिल्ली में बाद जैसे हालात हो चुके है। यमुना उफान पर है। इसका जलस्तर ख़तरे के निशान से ऊपर पहुँच चुका है।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर ख़तरे के Level (205.33) से ऊपर बह रही है। 12 जून रात 10 बजे तक यह जलस्तर 208.5 तक पहुँच चुका है।

बता दें कि यमुना के जलस्तर ने पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1978 में यमुना का water Level 207.49 दर्ज किया गया था।
हिमाचल में हो रही लगातार बारिश से हरियाणा के हथनींकुण्ड बैराज में पानी बढ़ रहा है और सभी गेट खोलकर लगातार पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है।
जल स्तर बढ़ने से यमुना बाज़ार व अन्य निचले इलाको में जलभराव की स्तिथि पैदा हो गई है। प्रशासन ने लोगों को सभी निचले इलाक़ो से दूर रहने के निर्देश दिए है।