Better News: पंजाब में अगले 2 दिन सभी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, अब तक 26 हजार लोगों को बचाया जा चुका है। 148 रिलीफ कैंपों में 3,731 लोग रह रहे हैं।
15 जिलों तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रोपड़, पटियाला, मोगा, लुधियाना, मोहाली, नवांशहर, फाजिल्का, जालंधर, कपूरथला और संगरूर बाढ़ से प्रभावित हैं।
इनके 1,414 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। बाढ़ की वजह से राज्य में 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 लोग लापता हैं।