Better News: रविवार को पौंग डैम के 5 फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। जिनमें से फिलहाल 22700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
यह पानी सीधा ब्यास में आएगा। जिससे ब्यास का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। ब्यास के आसपास के इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है।
पंजाब के माझा में भी अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पठानकोट के पास रणजीत सागर डैम का जलस्तर खतरे से 4 मीटर नीचे रह गया है।
डैम का पानी 523 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि इसका डेंजर लेवल 527 मीटर है। ऐसे में कभी भी फ्लड गेट्स खोले जा सकते हैं।