पंजाब (Better News): पंजाब के CM भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है।
CM ने पंजाब के 2 अन्य टोल प्लाजा बंद करने का एलान किया है। लुधियाना से बरनाला रोड पर मुल्लापुर और महलकलां में स्तिथ दोनों टोल प्लाजा अब बंद किए जाएँगे।
दरअस्ल, कंपनी ने 448 दिनो तक टोल को बढ़ाने के लिए सरकार से अवधि की माँग की थी, परन्तु सरकार द्वारा यह अवधि नहीं बढ़ाई गई है। अब 2 अप्रैल रात 12 बजे से दोनों टोल प्लाजा बंद होंगे।
बता दें कि पंजाब में मोजूदा आप सरकार अब तक 12 टोल प्लाजा बंद करवा चुकी है।