पंजाब में बाढ़ से हाहाकार,सरकार ने जारी किए बाढ़ से हुई मौतों के नए आंकड़े!

पंजाब (News) : पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। दरअसल पंजाब सरकार ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार पंजाब में अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी अनुसार अमृतसर-होशियारपुर में 7-7 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, जबकि पंजाब में अब तक 3,87,013 लोग बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। पंजाब में बाढ़ से अब तक 1996 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के संकट के दौरान प्रशासन द्वारा 22,854 लोग बचाए गए, जबकि 3 लापता हैं।

अमृतसर और होशियारपुर में सबसे ज्यादा मौतें:

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर और होशियारपुर जिलों में सबसे ज्यादा तबाही हुई है, जहाँ 7-7 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा कई अन्य जिलों से भी मौत और तबाही की खबरें सामने आ रही हैं।

प्रशासन और राहत दलों द्वारा लगातार बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें दिन-रात राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

हालात इतने गंभीर हैं कि हजारों लोग अपने घर छोड़कर अस्थायी शिविरों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर हैं। लोग दिन-रात इस उम्मीद में जी रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य होंगे और वे अपने घर लौट पाएंगे।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us