गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

अपडेट: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 24 कैरेट सोना ₹1,63,500 और 22 कैरेट सोना ₹1,52,060 पर पहुंच गया। वहीं चांदी ₹3,56,500 प्रति किलो के ऊंचे स्तर पर दर्ज की गई।

बाजार में चर्चा है कि आने वाले दिनों में सोना ₹2 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। कुछ विशेषज्ञ इसके ₹2.5 लाख तक पहुंचने की संभावना जता रहे हैं, जबकि एक अनुमान में कीमत ₹7 लाख तक जाने की बात कही जा रही है। MCX पर सोना ₹1,58,274 और चांदी ₹3,54,320 पर कारोबार कर रही है।

उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई और 5,092.70 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us