उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का देहान्त ।

( फ़ाइल फ़ोटो )

उत्तर प्रदेश (Better News): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज देहान्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को दिल्ली के एम्स में सुबह 10.44 बजे अपनी अंतिम सांस ली।

एम्स के एक डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि आंनद सिंह बिष्ट को पेट की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी। इसके अलावा उन्हें लो-बीपी, डिहाइड्रेशन और पैरों में गैंगरीन की समस्या भी थी। 13 अप्रैल से वह एम्स में भर्ती थे।

वहीं, जैसे ही सीएम योगी को यह बेहद दुःखद समाचार मिला, उन्होंने टीम 11 की साथ चल रही मीटिंग को स्थगित किया और चुपचाप दुःखद मन से अपने कमरे में चले गए।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Translate »
× Join Us