SHOCKING: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर किया सुसाइड!

मुंबई (Better News): बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। यह जानकारी घर के नौकर ने पुलिस को दी।

सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। सुशांत सिंह राजपूत के घर से दस्तावेजों से मिली जानकारी के अनुसार, वह पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे और डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे।

👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था, पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का सफर शुरु किया और वह फिल्म काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धोनी, सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी, जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। इससे पहले, इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान व’ वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।


यह भी पढ़ें:

भारत में भारी उछाल के साथ पिछले 24 घंटो में मिले 11,929 नए मामले, 311 लोगों की मौत!

जालंधर के निगम कमिश्नर, डीसी समेत पंजाब के कई IAS, PCS और IRTS अधिकारियों के तबादले! पढ़ें लिस्ट:

कोरोना का इलाज आयुर्वेद के माध्यम से सम्भव! अध्ययन में 100% अनुकूल परिणाम: आचार्य बालकृष्ण।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:
Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें। * भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।

Translate »
× Join Us