चंडीगढ़ (Better News): यह ख़बर भारत के पंजाब राज्य से है, जहां कोरोना का क़हर रुकने का नाम नही ले रहा है। पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आँकड़ो के हिसाब से, पंजाब में पिछले 24 घंटो में कोरोना वाइरस (covid19) के 153 नए मामले सामने आए हैं और 5 मरीज़ो की मौत हुई है।
आज राज्य में पाए गये कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों में, सबसे ज़्यादा मामले लुधियाना शहर से है।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
रिपोर्ट के मुताबिक़, आज लुधियाना से 54 पॉज़िटिव मरीज़ पाए गए है। इसके अतिरिक्त 19 मरीज़ जालंधर से, 18 मामले संगरूर से, 12 मामले पटियाला से, 11 मामले अमृतसर से, 10 मामले गुरदासपुर से, 6-6 मामले एसबीएस नगर (SBS NAGAR) और तरनतारन से, 4-4 मामले एसएएस नगर (SAS Nagar) और मोगा से, 2 मामले फ़िरोज़पुर से, व’ अन्य 1-1 मामला बठिड़ा, फज़िल्का, बरनाला, फ़रीदकोट, कपूरथला, पठानकोट और होशियारपुर से है।
आज राज्य में 122 मरीज़ों में कोरोना के कोई भी लक्षण ना दिखाई देने के कारण, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
पंजाब में कुल मामलों की संख्या 5,937 पर पहुँच गई है, जिनमें से 1,514 मामले अभी सक्रिय हैं। आँकड़ो के हिसाब से, अब तक 4,266 मरीज़ ठीक होकर घर लौट चुके है।
कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 157 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं और 34 मरीज़ आक्सीजन व’ 3 मरीज़ वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR INSTAGRAM PAGE
पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी, आज शाम 6 बजे तक के आँकड़े:
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।








