लखनऊ (Better News): कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के मुख्य हत्यारे विकास दुबे को मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 जुलाई की रात पुलिसवालों की हत्या के बाद से विकास फरार चल रहा था। 10 राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
हत्याकांड के बाद दो दिनों तक वह कानपुर में ही रहा। इसके बाद फरीदाबाद में देखा गया। 9 जुलाई की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group

आपको बता दे कि विकास दुबे साल 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। साल 2000 में कानपुर के ताराचंद इंटर कलेज के सहायक प्रबंधक सिद्घेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास दुबे का नाम आया था।
फ़िलहाल, मध्य प्रदेश द्वारा उज्जैन में इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। मध्य प्रदेश पुलिस अब विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर करेगी।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




