टोहाना (Better News): यह ख़बर हरियाणा राज्य से है, जहां घग्गर नदी में जल स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन द्वारा 20 हजार बैग सेफ्टी के लिए स्टोर किए गए हैं।
आपको बता दे कि घग्गर नदी में फिलहाल 10 हजार क्यूसेक पानी का बहाव है और पहाड़ों में लगातार बरसात होने के बाद नदी में पानी पहुंचा है।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
जानकारी के मुताबिक़, नदी की क्षमता 14 हजार क्यूसेक पानी की है। इसके इलावा, नदी में पानी बढ़ने पर ड्रेन और नाले के जरिए पानी निकासी की सुविधा उपलब्ध है।
हालांकि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने 20 हजार बैग नदी के कमजोर तटबंध के लिए स्टोर कर लिए हैं और सभी टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
वहीं किसान और ग्रामीण लोगों की घग्घर नदी में बढ़ रहे पानी से चिंता बढ़ गई है। किसानो के अनुसार, घग्घर नदी का पानी अगर बाहर आ जाता है तो उनकी फसल खराब हो जाएगी।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




