चंडीगढ़ (Better News): भारत के पंजाब राज्य में कोरोना के आए-दिन पॉज़िटिव मामले मिल रहे है। पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आँकड़ो के हिसाब से, पंजाब में पिछले 24 घंटो में कोरोना वाइरस (covid19) के 665 नए मामले सामने आए हैं और 16 मरीज़ो की मौत हुई है।
आज राज्य में पाए गये कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों में, सबसे ज़्यादा मामले लुधियाना शहर से है।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
रिपोर्ट के मुताबिक़, आज लुधियाना से 248 पॉज़िटिव मरीज़ पाए गए है। इसके अतिरिक्त 136 मामले पटियाला से, 71 मामले अमृतसर से, 43 मामले पठानकोट से, 32 मामले बरनाला से, 25 मामले संगरूर से, 24-24 मामले जालंधर और एसएएस नगर (SAS Nagar) से , 15 मामले फ़तहगढ़ साहिब से, 11 मामले होशियारपुर से, 9 मामले एसबीएस नगर (SBS Nagar) से, 8 मामले रोपड से, 6 मामले तरनतारन से, 5 मामले बठिड़ा से, 3 मामले फ़िरोज़पुर से, 2 मामले कपूरथला से, व’ अन्य 1-1 मामला गुरदासपुर, मोगा और मुकत्सर से है।
आज राज्य में 225 मरीज़ों में कोरोना के कोई भी लक्षण ना दिखाई देने के कारण, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
पंजाब में कुल मामलों की संख्या 16,119 पर पहुँच गई है, जिनमें से 4,999 मामले अभी सक्रिय हैं। आँकड़ो के हिसाब से, अब तक 10,734 मरीज़ ठीक होकर घर लौट चुके है।
कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 386 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं और 135 मरीज़ आक्सीजन व’ 10 मरीज़ वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR INSTAGRAM PAGE
पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी, आज शाम 6 बजे तक के आँकड़े:
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़े:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।








