चंडीगढ़ (Better News): भारत के पंजाब राज्य में कोरोना का क़हर नही थम रहा है। पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आँकड़ो के हिसाब से, पंजाब में पिछले 24 घंटो में कोरोना वाइरस (covid19) के 488 नए मामले सामने आए हैं और 20 मरीज़ो की मौत हुई है।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
आज राज्य में पाए गये कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों में, सबसे ज़्यादा मामले लुधियाना शहर से है।
रिपोर्ट के मुताबिक़, आज लुधियाना से 222 पॉज़िटिव मरीज़ पाए गए है। इसके अतिरिक्त 39 मामले अमृतसर से, 36 मामले संगरूर से, 34 मामले जालंधर से, 19 मामले पटियाला से, 15-15 मामले पठानकोट और मानसा से, 14-14 मामले बठिड़ा और फ़िरोज़पुर से, 13-13 मामले बरनाला और फ़तहगढ़ साहिब से, 11 एसएएस नगर (SAS Nagar) से, 10 मामले गुरदासपुर और कपूरथला से, 6 मामले मोगा से, 5 मामले रोपड और होशियारपुर से, 3 मामले फज़िल्का से, 2 मामले एसबीएस नगर (SBS Nagar) से, व’ अन्य 1-1 मामला तरनतारन और फ़रीदकोट से है।
आज राज्य में 609 मरीज़ों में कोरोना के कोई भी लक्षण ना दिखाई देने के कारण, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
पंजाब में कुल मामलों की संख्या 19,015 पर पहुँच गई है, जिनमें से 6,062 मामले अभी सक्रिय हैं। आँकड़ो के हिसाब से, अब तक 12,491 मरीज़ ठीक होकर घर लौट चुके है।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 462 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं और 149 मरीज़ आक्सीजन व’ 25 मरीज़ वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR INSTAGRAM PAGE
पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी, आज शाम 6 बजे तक के आँकड़े:
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …








