पटना (Better News): जहां पूरा देश कोरोना संकट से लड़ रहा है, वही बिहार में बाढ़ से जीवन अस्त-वियस्त है। बिहार में बाढ़ से 16 जिलों की लगभग 74 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित हुई है और अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
आपदा प्रबंधन विभाग से सोमवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक 10 लोगों, मुजफ्फरपुर में 6, पश्चिम चंपारण में 4, सारण और सिवान में 2-2 लोगों की मौत हो चुकी है।
👉🏻 Click here to Join Our Whatsapp📱Group
बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, सिवान, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, समस्तीपुर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, मधेपुरा और सहरसा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोशी, गंडक, बूढ़ी, गंडक आदि नदियों में जलस्तर बढ़ने से इन इलाकों में बाढ़ आयी है।
👉🏻 CLICK HERE TO JOIN OUR FACEBOOK PAGE
दरभंगा जिले में सबसे अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए NDRF और SDRF की कुल 33 टीमों की तैनाती की गयी है।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।




