जालंधर (Better News): पंजाब के ज़िला जालंधर में कोरोना वायरस का क़हर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शहर में कोरोना के अधिक 364 मामले सामने आए हैं, जो कि एक बड़ा आँकड़ा है।
इससे पहले गुरुवार को शहर में कोरोना के 289 पॉज़िटिव मामले मिले थे। जबकि 7 लोगों की मौत हुई थी।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज मिलें मरीज़ों में फिल्लौर में 24 लोग जिनमे पुलिस अकादमी फिल्लौर के 14 मुलाजिम शामिल हैं। वहीं शाहकोट में 26 तथा नकोदर में 14 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है।
इसके अलावा, दो ऑटो इंडस्ट्री के 14 स्टाफ के सदस्य, एक इंडस्ट्री के दो यूनिटों के 11, वॉल्व इंडस्ट्री व स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के 3-3, करतारपुर के एक होटल के 2 लोग, राजनीतिक दल के 2 वरिष्ठ कार्यकर्ता और चेरिटेबल अस्पताल व सरकारी अस्पताल फिल्लौर के 1-1 लोग भी शामिल हैं।
👉🏻 इंस्टाग्राम पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिस कारण हर कोई चिंतित है। इसी के साथ जालंधर शहर में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या भी 9100 को पार कर गई है।
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।




