उत्तर-प्रदेश: हाथरस से रेप पीड़िता की आज सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। 2 दिन पहले पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता की रीढ़ की हड्डी और गले में चोट थी।
बता दें कि हाल ही में यूपी के हाथरस में 19 साल की एक दलित लड़की से हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके बाद मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के मुताबिक घटना को 14 सितंबर को अंजाम दिया गया। यह घटना चंदपा पुलिस थाना इलाक़े के एक गांव की थी।
गांव के ही चार युवकों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता ने अपने बयान में कहा था कि रेप के बाद आरोपियों ने उसे गला घोंटकर जान से मारने की भी कोशिश की।
👉🏻 इंस्टाग्राम पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
पीड़िता का अलीगढ़ के स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि, पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसलिए उसे सोमवार को ही दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल लाया गया था।
आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी और गले को गंभीर चोट पहुंचाई थी। पीड़िता की जीभ भी काट डाली थी, तभी से पीड़िता वेंटिलेटर पर थी।
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




