जालंधर/Better News (राहुल): जालंधर शहर में आए दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोर शहर में भेख़ौफ़ होकर एकाएक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।
यह ख़बर जालंधर के नारी निकेतन इलाक़े की है, जहां Setia House में चोरों ने शनिवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शहर के भार्गो नगर (Bhargo nagar) में मशहूर कपड़ा विक्रेता के घर हुई चोरी की इस वारदात को चोरों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब रात को घर में मोजूद सभी सदस्य सो रहे थे। चोर घर से नगदी और गहने इत्यादि उड़ाकर छू-मंतर हो गए।
घर के सदस्यों से बातचीत के दोरान, सदस्य नीरज कुमार सेतिया (Neeraj Kumar Setia) ने हमें बताया कि यह चोरी की वारदात देर रात हुई। जब वह और उनका परिवार रविवार सुबह उठे तो पाया कि घर की अलमारी खुली पड़ी है, पर्स गिरा हुआ है और कपड़े इत्यादि बिखरें हुए है।

पहले तो उन्हें समझ नही आया, फिर घर वालों से बातचीत की तो ज्ञात हुआ कि घर में चोरी हुई है, पर्स व अलमारी से नगदी और गहने इत्यादि ग़ायब है। इस बारे में उन्होंने पुलिस कंट्रोलरूम नम्बर पर फ़ोन कर पुलिस को इस चोरी के बारे में सूचना दी।
पुलिस ने मोकें पर पहुँच कर जायज़ा लिया और चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। घर के आस पास लगे कैमरा से विडीओ रिकॉर्डिंग को खंगाला जा रहा है।

अब तक प्राप्त विडीओ रिकॉर्डिंग से यह पता चला है कि यह वारदात देर रात क़रीब 4 से 4.30 बजे के बीच की है। फ़िलहाल चोरी करने वाले का अभी तक पता नही चल पाया है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




