Better News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है।
नक्सलियों के इस हमले में छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए हैं और 20 से ज्यादा घायल हैं।

जानकारी देते हुए डीजी नक्सल ऑपरेशन- अशोक जुनेजा ने कहा: “नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है। सभी सुरक्षा दल सकुशल अपने कैंप की तरफ लौट गए थे।
उन्होंने बताया कि DRG दल ऑपरेशन करने के बाद अपने मुख्यालय की तरफ वापस जा रहा था। इसी बीच 3 IED धमाके हुए, धमाके के बाद 2 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।”

आगे जानकारी देते हुए डीजी नक्सल ऑपरेशन बोलें कि 2 घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कुल 5 जवान शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि 3 जवान गंभीर रूप से घायल है, उन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। 9 जवान सामान्य रूप से घायल है, उनका नारायणपुर ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

यह भी पढ़े:
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें
- देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, आम जनता परेशान
- गहने खरीदना हुआ और महंगा, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




