Better News: तीनों कृषि कानून रद्द किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों के आज 4 महीने पूरे हो गए है।
किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। बंद के कारण देश के कई हिस्सों में आज रेल और सड़क परिवहन प्रभावित हो सकती है। भारत बंद का असर बाजारों पर भी दिखाई दे सकता है।

संयुक्त किसान मोर्चे के मुताबिक भारत बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हो गया जो कि शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। यह बंद किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर किया जा रहा हैं।
क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

किसान मोर्चे ने कहा, ”संपूर्ण भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। तमाम छोटी-बड़ी सड़कों को जाम किया जाएगा और ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाई जाएगी। एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी।”
किसान मोर्चा ने अपील की है कि बंदी के दौरान आंदोलकारी शांति बनाए रखें और कोई भी गलत कदम न उठाएं।

एक प्रवक्ता ने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्र से जुड़ी ट्रेड यूनियनों और परिवहन एवं अन्य संगठनों ने ‘भारत बंद’ के किसानों के आह्वान को अपना समर्थन दिया है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।



