Better News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बांग्लादेश के दौरे पर थे। कोरोना काल में पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा थी।
पीएम मोदी ने बांग्लादेश की आज़ादी के 50 साल पूरे होने पर सभी को ढेरों बधाई, शुभकामनाएँ दी।

ढाका में पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना मेरे जीवन के भी पहले आंदोलन में से एक था।
PM मोदी बोलें- “मैं बांग्लादेश के राष्ट्रीय पर्व पर भारत के आपके 130 करोड़ भाइयों-बहनों की तरफ से आपके लिए प्रेम और शुभकामनाएं लाया हूँ। आप सभी को बांग्लादेश की आज़ादी के 50 साल पूरे होने पर ढेरों बधाई, हार्दिक शुभकामनाएँ।”

साथ ही भारत और बांग्लादेश ने आपदा प्रबंधन, खेल और युवा मामलों, व्यापार, प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
वही विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ की सराहना की है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 6 दिसंबर को ‘मैत्री दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।
विदेश सचिव ने बताया- “दोनों पक्षों यानि भारत और बांग्लादेश की अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने में रुचि है।”

“तीस्ता मुद्दे पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने समझौते को पूरा करने के लिए भारत के प्रयासों और प्रतिबद्धता को दोहराया। भारतीय पक्ष ने फेनी नदी के पानी के बंटवारे के मसौदे को जल्द अंतिम रूप देने के लिए भी अनुरोध किया।”
भारत और बांग्लादेश ने आपदा प्रबंधन, खेल और युवा मामलों, व्यापार, प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इससे हमारी साझेदारी में ताकत जोड़ेंगे और हमारे राष्ट्रों, विशेषकर युवाओं को लाभ मिलेगा: PM मोदी

फ़ोटो-ANI
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




