Better News: मुकत्सर पुलिस ने मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर कथित हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसएसपी मुक्तसर डी सुदरवी ने कहा कि वीडियो फुटेज की मदद से मुक्तसर पुलिस ने मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 23 व्यक्तियों की पहचान की गई है।

एसएसपी ने कहा कि मुक्तसर पुलिस ने विधायक अरुण नारंग के हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी। एसएसपी डी सुदरवी ने कहा कि पुलिस छापेमारी कर रही है और हमले में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

आपको बता दे कि इससे पहले, भाजपा विधायक अरुण नारंग की पिटाई के मामले में पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया था। पुलिस ने सात किसान नेताओं और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।

यह भी पढ़े:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




